Home मानसून डाइट प्लान

मानसून डाइट प्लान

Posted by khaskhabar.com
diet plan

मानसून के आते ही हमें सत्तर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि इन दिनों कई सेहत से जुडी परेशानियाँ हो जाती हैं। इस दौरान अक्सर लोग बीमार पडते हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको खान-पान और साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए, थोडी सी सावधानी बरतकर सेहत के साथ बारिश का लुफ्त उठा सकते हैं।
तो आइऎ जानते हैं कैसेक?
ब्रकफास्ट सुबह की शुरूआत आप ग्रीन टी के साथ स्प्राउट्स, उपमा, इडली ओट्स या टोस्ट लें। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो प्रादूषित वातावरण से सुरक्षित करते हैं। लंच लंच में आप तैलीय या तले-भूने खाने से बचें, सब्जी व दाल के साथ सलाद, ककडी का रायता और मिले-जुले आटे की चपाती ले सकते हैं। मिस्सी चपाती पौष्टिकता से भरपूर होती है। शाम को 4 बजे शेक लें इन दिनों आम और पपीता बाजार में मिला रहा है। पपीता विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत हो ता है। सूप सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी अच्छा लगता है। बारिश के मौसम में मिक्स वैज सूप अच्छा होता है, इससे आप डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। रात का भोजन रात को खाना खाते के साथ सलाद, फू्रट सलाद का जरूर लें, साथ ही लाइट भोजन के साथ मौसमी सब्जियों का सेवन लाभदायक होता है। रात को सोने से पहले दूध जरूर पिएं, लेकिन ध्यान रखें दूध ठंडा ना पिएं। गुनगुना दूध लें साथ ही इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाकर लें, यह त्वचा कि लिए बहुत फायदेमंद होता है। बारिश के दिनों में मौसम में काफी नमी रहतीहै इसलिए प्यास कम लगती है फिरभी पर्याप्त मात्रा में पानी और लिक्विड आहार लें। इन दिनों नींबू पानी का अधिक सेवन करें इसमें मौजूद विटामिन सी बीमारियों से बचाएगा। दाल, सब्जियाँ व कम वसायुक्त आहार लें। फलों का सलाद बनकर रोजाना खाए, बाहर का खाना ना खाएं। खासतौर परसडक-ठेलों पर बने व्यंजन सेहत बिगाड देते है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0