Home अत्यंत तेजस्वी, आत्मविश्वासी और अनुशासनप्रिय होते हैं सिंह लग्न वाले

अत्यंत तेजस्वी, आत्मविश्वासी और अनुशासनप्रिय होते हैं सिंह लग्न वाले

Posted by khaskhabar.com
know your lagan

सिंह लग्न के जातक अत्यंत तेजस्वी एवं आत्मविश्वासी होते हैं। अग्नि की ही भांति ऊर्जावान होते हैं किसी भी कार्य को करने से पीछे नहीं हटते हैं जो कार्य प्रारंभ करते हैं उसे पूरा करके ही बैठते हैं। नीतियाँ बनाना एवं उन पर कार्य करना इन्हें पसंद होता है। अनुशासनहीनता इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है। जो नियम ये बनाते हैं, उन पर स्वयं भी कार्य करते हैं और दूसरों से करवाते भी है। अपना मान सम्मान इन्हें बहुत प्रिय होता है।
यदि किसी से कोई वादा करते हैं तो उसे निभाते हैं। ये सब के साथ न तो धुल-मिल नहीं पाते नहीं ये पसंद करते हैं। इन्हें केवल अपने स्तर के व्यक्तियों के साथ ही उठना-बैठना पसंद होता है। स्थिर लग्न होने से इनके स्वभाव एवं व्यवहार में भी स्थिरता होती है। यह जो भी कहते हैं, उस पर अंत तक स्थिर रहते हैं। जिस भी कार्य को ये शुरू करते हैं उससे अंत तक जु़डे रहते हैं। जैसा व्यवहार ये दूसरों के साथ करते हैं, वैसे ही व्यवहार की अपेक्षा अपने लिए भी रखते हैं और ऎसा न होने पर तीखा बोलने से भी पीछे नहीं हटते हैं। सिंह लग्न के स्वामी क्योंकि सूर्य हैं, इसलिए इस लग्न के व्यक्ति राजस्वी गुण लिये होते हैं। ऎशोआराम का जीवन पसंद होता है।
कार्य करवाना इन्हें पसंद होता है, स्वयं कार्य करना पसंद नहीं होता है। किसी और के द्वारा किया या कार्य इन्हें पसंद नहीं आता है, चाहे वह कितना ही अच्छा किया गया हो। जल्दी से किसी की बात मानना या उस पर सहमत होना इनके लिए मुश्किल होता है जो इनके संरक्षण में आता है, उसको पूर्ण रूप से सहायता करते हैं। ये मानसिक और प्रशासनिक कार्य अच्छे से करते हैं शारीरिक कार्य करना इनको पसंद नहीं होता है। सिंह लग्न के व्यक्ति जिनसे प्यार अथवा मित्रता करते हैं उस पर केवल अपना ही अधिकार समझते हैं और ये ईष्र्या की हद तक होता है। सिंह लग्न के जातक मध्यम कद एवं संतुलित व्यक्तित्व के व्यक्ति होते हैं। इनका शारीरिक गठन संतुलन लिये हुए होता है। ये दयालु प्रवृत्ति के होते हैं, सबके लिए समान व्यवहार इनके मन में होता है। ये अपनी परम्पराओं से बहुत अधिक जु़डे होते हैं। उन्हें निभाना इनके स्वभाव में होता है।
अत्यधिक क्रोध करना एवं तीखा राजसी भोजना अधिक करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। अपने खान-पान पर एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको पित्त से संबंधित परेशानी हो सकती है। पानी का सेवन अधिक करें। अपने राजसी एवं ऎश्वर्यशाली जीवनशैली पर नियंत्रण रखें। अति किसी भी चीज की हानिकारक होती है।
मेष लग्न वृषभ लग्न मिथुन लग्न कर्क लग्न सिंह लग्न कन्या लग्न तुला लग्न वृश्चिक लग्न धनु लग्न मकर लग्न कुंभ लग्न मीन लग्न


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0