Home पुरूषों की स्किन भी चाहे देखभाल

पुरूषों की स्किन भी चाहे देखभाल

Posted by khaskhabar.com
Mens scene needs care

जॉन अब्राहम, रितिक रोशन, सलमान खान और शाहरूख खान अकेले पुरूष नहीं है जो अपने शरीर की देखभाल के लिए चर्चा में रहते है। इन की तर्ज पर आज के युवा भी अपने शरीर की देखभाल करने में लगे हुए है। पहले पुरूष ज्यादातर अपने शरीर का खयाल रखने के लिए जिम जाते थे। अब पुरूष में अपनी देखभाल करने का दस्तूर बदलता जा रहा है। अब पुरूष अपनी त्वचा का भी पूरा खयाल रखने लगे है। कास्मेटिक बाजार के जानकारों का मानना है कि पुरूषों के के बनावश्रृंगार का बाजार 1 हजार करोड रूपये से ज्यादा का है। लखनऊ में बॉडी केयर की रीजनल मैनेजर शमा विज का मानना है कि पुरूष क्लींजर, फेस बॉडी स्क्रबर, टोनर, मास्चराइजर, नरिशिंग क्रीम, सनक्रीम आफ्टर शेव क्रीम और लोशन, हेयर क्रीम और हेयर जैल का प्रयोग करते है।
 चेस्ट वैक्सिंग पर जोर
छोटे से ले कर बडे शहरों मेंन्स पार्लर तेजी से खुल गए है। जहां पुरूष फेशल, नेल फायलिंग, हेयर कलरिंग, हिना, मसाज और स्पा कराने के लिए आते है। शमा विज बताती है कि मेंन्स पार्लर आने वालों में हर आयु के लोग शामिल है। जहां कम आयु के लोग हेयरस्टायल, फेशल और हेयर कलरिंग के लिए आने लगे है। वहीं बडी उम्र के लोग घर में अपना समय काटने के लिए भी यहां चले आते है। शमा विज का कहना है कि शाहरूख, सलमान और शेखर सुमन की तर्ज पर अब पुरूष चेस्ट वैक्सिंग करने लगे हैं। ब्लीच कराने के बारे में शमा विज का कहना है कि कभी भी ब्लीच और शेविंग साथ-साथ नहीं कराना चाहिएं।
बॉडी केयर की शमा विज कहती है कि पहले आदमी त्वचा की देखभाल के लिए क्रीम का प्रयोग नहीं करते थे। अब वे भी त्वचा की क्रीम प्रयोग करने लगे है। त्वचा की खूबसूरती के लिए यह जरूरी भी हो गया है। आज पुरूष मुंहासों, पिगमेंटेशन और चेहरे पर पडे निशानों को मिटाने के लिए मेन्स पार्लर जाने लग है। जो पुरूष हाफ स्लीव शर्ट पहनते है उन के खुल हाथों का रंग बदल जाता है इस रंग को साफ करने और खुली त्वचा की देखभाल के लिए पुरूष पार्लरों का सहारा लेने लगे है। शायद इसीलिए सौंदर्य प्रसाघन बनाने वाली कंपनियां अब पुरूष को गोरा बनाने में जुट गई है।
सौंदर्य पर देखभाल
राना पार्लर चला रहे घमेंद्र राना का कहना है कि आज के दौर में ही आदमी 1 से 2 घंटे अपने सौंदर्य की देखभाल पर खर्च कर रहा है। आदमी जमाने को यह दिखाना चाहता है कि सुंदरता पर केवल औरतों का ही हक नहीं रह गया है। उन का कहना है कि खूबसूरती और स्मार्टनेस आदमी में आत्मविश्वास जगाती है। आज कैरियर के हर क्षेत्र में ऎसे ही लोगौं की जरूरत है। इसलिए पुरूष ज्यादा से ज्यादा अपने रखरखाव पर घ्यान दे रहे है। घमेंद्र कहते है कि त्वचा आदमी की हो या औरत की, दोनों को ही देखभाल की जरूर होती है पर देखभाल की जरूरत होती है। आदमियों की त्वचा थोडी सख्त जरूर होती है पर देखभाल की जरूरत उस को भी पडती है। आदमी के सौंदर्य प्रसाघनों में होता है। आदमी की त्वचा पर इस्तेमाल होने वाली क्रीम थोडी ज्यादा स्ट्रांग होती है। घमेंद्र का कहना है कि पुरूषों के लिए सौंदर्य प्रसाघनों में 20 रूपये की शेविंग क्रीम से ले कर 400 रूपये तक के सामान मिल रहे है। इस के अलावा मास्क की कीमत ज्यादा तक भी हो सकती है।
गोरा बनाने की क्रीम पहले लडकियों की ही पसंदीदा होती थी। अब पुरूष भी गोरा बनने के नाम पर क्रीम का प्रयोग करने लगे है। घूप से त्वचा को बचाने के लिए सनक्रीम का प्रयोग पुरूष भी करने लगे है। पुरूष भी त्वचा पर झुर्रियां रोकने वाली क्रीम लगाने लगे है। बाजार के जानकार बताते है कि बालों और त्वचा की देखभाल में आदमी औरतों से ज्यादा पैसा और समय लगाने लगे है। आबेरान यूनीसेक्स सैलून के डायरेक्टर विजय लाल का मानना है कि पुरूषों में त्वचा की देखभाल करने की जागरूकता आई है, वह सही है कम उम्र में देखभाल शुरू हो जाने से त्वचा को नुकसान कम पहुंचता है।
हसीन बनने के उपाय
 त्वचा की देखभाल के साथ ही चेहरे को मर्दाना, हसीन और कम उम्र का दिखने के लिए कई तरह का इलाज भी होता है। इसके जानकार डाक्टर ही करते है:-
1. बटन में सूई के जरिए झुर्रियां डालने वाली मांसपेशियों का प्रभावही कर दिया जाता है। एक बार का असर 3-4 महीनें तक रहता है।
2. नाक और होठ के आसपास की सिलवटों को सही करने के लिए फिलर का प्रयोग किया जाता है।
3. फेसलिफ्ट के जरिए ढीली त्वचा को सही किया जाता है। इससे आदमी की उम्र 5 साल तक कम हो जाती है।
4. चकत्ते, गले और छाती पर तेल घूप के निशानों को कम करने के लिए फोटो फेशल किया जाता है।
5. चेहरे पर चमक के लिए माइक्रोडर्माब्रेजन का उपयोग किया जाता है। यह अभी कम प्रचलन में हैं।
टिप्स फार मैन स्किन
1. जो लोग घूप में ज्यादा रहते है उन को 15 दिन में एक बार मेंन्स पार्लर जा कर "डेड स्किन रिमूवर क्रीम" का प्रयोग करना चाहिए।
2. जिन लोगों की त्वचा घूप में रहने के कारण ज्यादा खराब होती है उन को आक्सी ब्लीच एवं फेशल कराना चाहिए।
3. फेशल एक समय के अंतर पर माह मेंएक बार ही कराना चाहिएं। अघिक बार फेशल कराने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है।
4. त्वचा पर अघिक मुंहासे हो तो गोल्ड या चौकलेट फेशल में विटामिन ई आयल कैप्सूल का प्रयोग करना चाहिए रात में सोते समय ऎलोवीरा क्रीम या विटामिन ई का प्रयोग करना चाहिए।
5. त्वचा पर चमक के लिए खूब पानी पीना चाहिए।
6. आयली स्किन होने पर आयल कंट्रोल फेस वाश का प्रयोग करे।
7. मुंहासे और दाने होने पर कालीमिर्च शहद के साथ मिलाने से आराम मिलता है।
8. आंखों के निचे के डार्क सरकल हटाने के लिए आलू का रस रूई से लगाने पर लाभ होता है।
9. केला कुदरती क्लींजिंग होता है। इस से चेहरा साफ होता है।
10. अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग कराएं। शेविंग करने से त्वचा खराब होती है।
11. खास मौकों पर गोल्ड एवं पर्ल फेशल कराए।
12. झांइयों और दागघब्बों को हटाने के लिए बेसन में मौसमी का जूस मिला कर लगाने से लाभ होता है।
13. पिंपल ज्यादा होने पर नीबू और मुल्तानी मिट्टी को मिला कर लगाने से आराम मिलता है।
14. स्किन हार्ड होने पर शेव से पहले नीबू का रस लगाएं। शेविंग जेल लगाने के बाद शेव आसानी से बन जाती है। फोम का प्रयोग ज्यादा नहीं करना चाहिए। इस से त्वचा खराब होती है।
15. गर्मी और घूप में पूरी बांह की कोटन शर्ट पहने। यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाती और त्वचा का रंग भी खराब नहीं होता है


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0