Home सेक्स के लिए कोई उम्र नही

सेक्स के लिए कोई उम्र नही

Posted by khaskhabar.com
you are never too old for sex study

शिकागो यूनिवर्सिटी, नेशनल ऑपनीयन रिसर्च सेन्टर में किए गए एक शोध के अनुसार किसी व्यक्ति के साथ रहने और यौन-संबंधो का आनंद उठाने की चाहत आपकी उम्र के साथ नही बदलती है।

"बेथ इजराइल मेडिकल सेन्टर" के डॉक्टर डेनिस ने बताया कि यह केवल एक सामाजिक धारणा है कि वरिष्ठ नागरिक यौन-संबंधो में कम रूचि रखते है, जबकि 57-85 उम्र के वरिष्ठ नागरिकों पर किए गए इस अध्ययन में ज्यादातर बुर्जग यौन-संबंधो में सक्रिय रहना पंसद करते है।

शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रसूतिशास्त्र की प्रोफेसर टेसिर लिन्डू, जो इस अनुंसधान पर कार्य कर रही है, उनके अनुसार ज्यादातर वरिष्ठ पुरूष अपने मरते दम तक अपनी साथी महिला के साथ रहना पंसद करते है तथा यौन-संबंध बनाने के मामले में महिलाओ की तुलना मे अधिक तत्पर होते है। उनके अनुसार किसी भी उम्र चाहे 80 साल की ही क्यों न हो यौन-संबंध बनाये जा सकते है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0