Home हर तरह की कामुक भावनाओं का मजा लेते हैं धनु राशि वाले

हर तरह की कामुक भावनाओं का मजा लेते हैं धनु राशि वाले

Posted by khaskhabar.com
sex life acording to astrology

धनु (23 नवम्बर से 21 दिसंबर) : यह सहज और खोजकत्ताü किस्म के प्रेमी होते है। अगि्न राशि के कारण यह व्यवहारिक और भावनात्मक होने के बजाय शारारिक होते है। यह हर तरह की कामुक भावनाओं का मजा लेते है। इनकी महान कामेच्छा इन्हे सर्वश्रेष्ठ कलात्मक और सुंदर प्रेमी बनाती है।
अन्य राशियों के साथ अनुकूलता :
धनु-मेष : निराशावादी, मायूस और खराब मूड जैसे विशेषताओं वाले धनु राशि के लोगों पर काबू पाने में मेष राशि वालों का आशावादी स्वभाव बहुत प्रभावशाली होता है। इन दोनों को यौन-बिस्तर में कुछ विसंगतियों का सामना करना पड सकता है। परंतु यदि एक साथी इन विसंगतियों पर काबू पा ले तो कुंडली के अनुसार दोनों मिलकर एक अच्छा परिवार बना सकते है।
धनु-वृषभ : जब वृषभ राशि वाले धनु राशि वाले के स्वतंत्र स्वभाव को अपने कंट्रोल मे लाने का प्रयास करते है तब इनके रिश्ते में खतरे की घंटी बज सकती है। यौन-संबंधों की दृष्टि से धनु राशि का पशेनेट स्वभाव वृषभ को आर्कषित तो करता है परंतु उनकी लापरवाही के कारण यह रिश्ता ज्यादा टिक नहीं पाता है। संगतता कुंडली यह निष्कर्ष निकालती है कि वृषभ राशि वालों के साथ धनु राशि वाले पति या पत्नी होने के बजाय प्रेमी या प्रेमिका ज्यादा अच्छे साबित होगे।
धनु-मिथुन : दोनों ही बैचेन स्वभाव के होते है इनकी सोच में जल्दी जल्दी परिर्वतन होता रहता है इसलिए एक प्रेमी के रूप में गंभीर नहीं होते है। मिथुन राशि वाले धनु राशि वालों की यौन बिस्तर में कई बार आलोचना कर सकते है। इनका रिश्ता अचानक प्रारंम्भ होकर अकस्मात खत्म भी हो जाता है। संगतता कुंडली के अनुसार यदि दोनों तरफ से अथक प्रयास किया जाए तब ही एक खुशहाल वैवाहिक जीवन की कल्पना की जा सकती है।
धनु-कर्क : यह दोनों विपरीत उद्देश्य व इच्छाओं वाले होते है। धनु किसी भी यौन संबंधों की सीमाओं में बंधना पसंद नहीं करते है। कर्क राशि प्यार में निश्चिता चाहते है। जो धनु राशि वाले इन्हे प्रदान नहीं कर पाते है। इसलिए इनके बीच यौन सुख की प्राçप्त नहीं हो पाती है। संगतता के अनुसार यौन आनन्द शून्य व शादी अस्पष्ट दृष्टिकोण वाली साबित होगी।
धनु-सिंह : दोनों को ही रोमांच पसंद होता है तथा एक दूसरे के लिए प्यार भी महसूस करते है। यह बर्हिमुखियां तथा पशेनेट होते है तथा अपनी यौन वरीयताओं को अपने साथी को चोट पहुंचाए बिना पूरा कर लेते है।
धनु राशि, सिंह राशि को अधिक उत्तेजित करनी है तथा सिंह राशि, धनु राशि के प्रति समçप्तü होती है। यह दोनों इसलिए संगतता कुंडली इनकी शादी को सबसे बेहतर संयोजन मानती है।
धनु-कन्या : प्यार के लिए धनु राशि की मनोवृति कन्या राशि को खुशी से पागल कर देती है। परंतु कई बार धनु राशि वाले कन्या राशि के झूठे यौन प्रदर्शन को बर्दाशत नहीं कर पाते है। इसलिए धनु राशि वाले इस संबंध में जल्दी या देर से नए साथी की तलाश में लग जाते है। एक या दो हफ्ते केलिए इनका रोमांस और संबंध अच्छा हो सकता है। परंतु यह रिश्ता जल्दी ही खत्म हो जाएगा और यौन आर्कषण भी कम हो जाएगा।
धनु-तुला : धनु राशि वाले रोमांच से प्यार करते है इसलिए तुला राशि वाले इनमें कभी बोर नहीं होते है। यह दोनों सेक्स में एक दूसरे को मैच करते है। सेक्स संबंध काफी उत्तेजक और रोमाचक होगा। इनमें एक छोटे और लंबे दोनों प्रकार के संबधों के लिए गुजारश होगी।
धनु-वृश्चिक :वृश्चिक अपने इस रिश्ते का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में चाहते है जो कि संबंधों में बहुत अधिक पाने की मांग करता है जो कि धनु सुचारू रूप से देने में असफल हो जाते है। हालांकि अपने जबदस्त सेक्स आर्कषण के कारण यौन संबंध अच्छे बनने के आसार है परंतु यह रिश्ता एक रात या एक हफ्ते तक ही सीमित रह सकता है, संगतता कुंडली के अनुसार यह पूरे जीवन के लिए अच्छा रिश्ता नहीं बन सकता है।
धनु-धनु : यह एक सुंदर परंतु अप्रत्यशित संयोजन है। इन्हें प्यार की आग से खेलना पसंद होता है। यह दोनों महान दोस्त व प्रेमी होते है। इसलिए इनका प्यार लंबे समय तक चल चलता है। इनका सेक्स विस्फोटक होगा। संगतता कुंडली के अनुसार शादी अच्छी व प्यार और सेक्स के तडके से और मसालेदार हो जाएंगी।
धनु-मकर : कभी-कभी विवेकी स्वभाव वाले मकर राशि के लोग आवेग में नासमझी करने वाले वाले धनु राशि के लोगों से डरते है। अन्यथा इसके अलावा मकर राशि धनु राशि की ओर मोहित होते है। इसलिए इनका प्यार स्थायी होता है। यह एक दूसरे को यौन बंधन में बांधने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अत: संगतता कुंडली के अनुसार यौन संबंध अच्छे रहेंगे। एक स्थायी संबंध गुजारने की उम्मीद बनी रहेगी।
धनु-कुंभ : दोनों राशियों रोमांचक होती है। इसलिए यौन बिस्तर पर सेक्स रोमांचक व नवीन होगा। धनु व कुंभ राशि प्रतिभा, दोस्ती व कामुकता का अच्छा संयोजन है। यह दोनों एक दिलचरूप प्रेम प्रसंग व यौन जीवन व्यतीत करेंगे।
धनु-मीन : इनके बीच एक रहस्मय आर्कषण होगा। मीन आशावादी होते है तथा धनु राशि को साहसी व कामूक मानमे है। परंतु इनका जुनून क्षण भर का होता है यह यौन संबंधों से जल्दी ऊब जाते है। इनका रिश्ता मुश्किल तथा शादी सफल होना असंभव है।
मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन